भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले के विद्यालयों का समय परिवर्तित

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

झालावाड़, 24 अप्रैल। मौसम विभाग द्वारा जिले में भीषण गर्मी एवं हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किए जाने के मद्देनजर जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अजय सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए हैं।

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार दिनांक 25 अप्रैल 2026 से आगामी आदेशों तक जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह व्यवस्था केवल विद्यार्थियों पर लागू होगी। विद्यालयों का शेष स्टाफ (शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक) निर्धारित समयानुसार कार्य करेगा।
——००——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!