भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। विद्यालय को दो आधुनिक CCTV कैमरे भेंट किए गए, जिससे अब परिसर में निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।
ये कैमरे स्वर्गीय सुमनलता परतानी की स्मृति में त्रिलोक चंद परतानी एवं अंकुर परतानी द्वारा प्रदान किए गए। इस पुनीत कार्य के पीछे गणेश सलेचा एवं विद्यालय की अध्यापिका राजकुमारी मेघवाल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग को छात्राओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। CCTV कैमरों के माध्यम से अब विद्यालय परिसर की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे अनुशासन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में रहे कई गणमान्य मौजूद
विद्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कैमरे औपचारिक रूप से विद्यालय प्रशासन को सौंपे गए। इस अवसर पर UCEEO मुकेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या ज्योति गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने जताया आभार
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं स्टाफ ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी युग में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के प्रयास शिक्षा के वातावरण को और अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाते हैं।
