विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कारों की फैक्ट्री है- रणवीर सिंह


भवानीमंडी- । विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कारों की फैक्ट्री है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। यह बात शहर के विद्या भारती द्वारा संचालित श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह चौहान ने कही। चौहान ने कहा कि आज के युग में पढ़ लिखकर एक अधिकारी बनने के साथ एक अच्छा इंसान भी बनना आवश्यक है क्योंकि कई बड़े अधिकारी उच्च पदों पर बैठकर अपने संस्कार भूल जाते हैं और विद्या भारती में शिक्षा के साथ संस्कार दिए जाते हैं। विद्यालय प्रधानचार्य रामस्वरूप सोनी ने बताया कि गत दिनों विद्यालय का वार्षिकोत्सव “संस्कृति संगम” पद्मावत रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ था उसकी सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान 210 विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सोनी ने बताया कि इस दौरान समाजसेवी नवीन जायसवाल व प्रबंध समिति सदस्य अरविंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में सहायक प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा गुप्ता व शिशु वाटिका प्रभारी गिरिराज सुमन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!