भवानीमंडी में पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी को जार पदाधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

भवानीमंडी । – जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जिला झालावाड़ इकाई ने भवानी मंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी के जयपुर स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

जार पदाधिकारी बुधवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ओपरना ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेम कुमार चौधरी का अभिनंदन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनाया।

पदाधिकारियों ने क्या कहा:

  • प्रदेश संगठन महामंत्री भवँर सिंह कछवाहा ने कहा कि अधिकारी आते जाते रहते हैं, लेकिन चौधरी ने आमजन के बीच पुलिस के प्रति जो विश्वास की छवि बनाई है, वह प्रशंसनीय और आने वाले अधिकारियों के लिए अनुकरणीय है।
  • • प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि डीएसपी ने हमेशा पीड़ितों और फरियादियों के हित में काम को प्राथमिकता दी।
  • • जिला महासचिव दिलीप श्रंगी ने कहा कि लोग अपनी बात रखने के लिए सीधे डीएसपी के पास पहुंच जाते थे, जो हर अधिकारी के लिए संभव नहीं होता।
  • डीएसपी ने जताया आभार
  • विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा आमजन की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उचित समाधान करने का रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी भाव से सेवा करते रहेंगे ताकि आमजन का विश्वास पुलिस में बना रहे और अपराधियों में पुलिस का डर बना रहे। उन्होंने पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार भी जताया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जार जिला सचिव वसीम अकरम, जिला कार्यालय सचिव आचार्य किशोर तंवर डायरेक्टर, टोंक जार पदाधिकारी सुभाष सोदा और सदस्य अर्जुन सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!