भवानीमंडी, 21 अप्रैल 2026
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौबदार के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजकीय कमरूद्दीन चिकित्सालय, उप जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य के आतिथ्य में किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में केक काटकर मरीजों में फल बांटे गए।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एम डी चौबदार के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की ईश्वर से कामना की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
- ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य • नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा • प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, संगठन मंत्री कालू लाल सालेचा • प्रदेश समन्वयक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद सलीम खान • प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली, प्रदेश महिला सचिव करूणा देवी • ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विकास पांडे • नगर उपाध्यक्ष हफिज ख़ान, हसीब चौधरी, प्रवक्ता मान सिंह जुझारू • एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण तंवर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महिला हेमलता योगी • ब्लाक महासचिव कृपाल सिंह चौहान कोटड़ा, नगर सचिव पीरु लाल मेघवाल • पूर्व जिला उपाध्यक्ष यंग ब्रिगेड सऊद ख़ान बंटी, एससी महासचिव कुशाल सोलंकी • युवा नेता परख गंगवाल, दिव्यांश सैनी, समीर अली, शब्बू पठान, शाहबाज खान, जाकिर पठान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य को ही सच्ची जन्मदिन की शुभकामना बताया।

