भवानीमंडी पुलिस ने 11 ग्राम एमडीएम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, नकद राशि और बाइक जब्त

भवानीमंडी (झालावाड़) | 19 अप्रैल 2026

भवानीमंडी पुलिस ने नशीले पदार्थ ‘एमडीएमए’ की सप्लाई करने वाले एक नशा तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 एमडीएम नशीला पाउडर और बिक्री की राशि बरामद की है।साथ ही एक बाइक भी जप्त की गई ।

मुख्य हाइलाइट्स:

  • आरोपी: महेन्द्र सिंह (26 वर्ष)पुत्र करण सिंह सौंधियां राजपूत, निवासी रेठडी, मंदसौर (म.प्र.)।
  • बरामदगी: 11 ग्राम 15 मिलीग्राम MDMA पाउडर।
  • नकद: ₹8,000 (मादक पदार्थ की बिक्री राशि)।
  • वाहन: घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त।
  • धारा: एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज।

कार्यवाही का विवरण

​जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचन्द मीणा के निर्देशन में भवानीमंडी वृताधिकारी श्री प्रेमकुमार के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर PWD कार्यालय (जयपुरिया मील) के सामने गश्त के दौरान संदिग्ध महेन्द्र सिंह को रोका।

​तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 11 ग्राम 15 मिलीग्राम एमडीएमए (मैथीलीन डाईऑक्सी मैथेम्फेटामाईन) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक और नशीला पदार्थ बेचकर कमाई गई ₹8,000 की राशि भी जप्त कर ली है।

नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस

​पुलिस अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशा कहाँ से लाया था और इलाके में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल रहे जांबाज:

​इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार, और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महेश कुमारविकास कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!