जल स्रोत बचाओ अभियान: कैलाशामान बावड़ी में चला सफाई महाअभियान, नागरिकों से कचरा न डालने की अपील


बंशी लाल पोरवाल जावरा
जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा शहर के जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को निकाय स्वामित्व वाली कैलाशामान बावड़ी में व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बावड़ी में जमा गंदगी और कचरे को हटाया गया।

अभियान के दौरान जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, कुएं एवं बावड़ियों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ ‘गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जनजागरूकता भी की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ कड़पा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

अभियान में सभापति मो. मस्तकीम मंसूरी, स्वच्छता निरीक्षक, जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी एवं सफाई अमले ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया, लोकेश कुमार विजय, फतेहलाल, मंगीलाल वाघेला, नंदलाल धाकड़, दिनेश धाकड़ सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल स्रोतों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और पर्यावरण संतुलन कायम रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!