भवानीमंडी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता शर्मा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।
जिसमें झालावाड़ जिले से जिला अध्यक्ष पद पर बिस्तुनिया सरपंच मदन सिंह राठौड़ को जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राकेश सिंह तलवाडिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
इन कि नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आसतौलिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, ब्लाक महामंत्री कालु लाल सालेचा, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली, ने हर्ष व्यक्त किया।
दोनों पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा, एवं नोखा विधायक सुशीला डूडी का आभार व्यक्त किया।

