भवानीमंडी में नगर कांग्रेस द्वारा वार्ड अध्यक्ष बनाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है


भवानीमंडी । नगर के वार्ड नं 2, एवं 4 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान, संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ के तहत एक मीटिंग नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया की अध्यक्षता में आयोजित कर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की गई और वार्ड में नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया।
वार्ड पार्षद हखिम ख़ान ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया की सहमति से वार्ड नं 2 में फकीर चंद को और वार्ड नं 4 में अभिषेक यादव को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मीटिंग में सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी से आशा है कि आप कांग्रेस पार्टी में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
मीटिंग में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
मीटिंग में उपस्थित पार्षद हखिम ख़ान,विजय कुमार बैरवा, विक्की बैरवा, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी,यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव प्रबल जैन, रामचंद्र शर्मा, बहादुर, विनोद कुमार, सिपाही यादव, विनोद मेघवाल, सुरेश कुमार,लाल चंद, बाबूलाल शर्मा, रानी शर्मा, रेखा शर्मा, सुनीता कुमारी, पूजा यादव, ज्योति राठोर,मंजु कुमारी ,धनराज गोठवाल, संजय सिंघानिया, अविनाश यादव, रंजन यादव, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!