पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 29 अप्रैल को विशेष शिविर


झालावाड़, 6 अप्रैल। जिले के पेंशनर्स की लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, कोटा द्वारा 29 अप्रैल 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से कोष कार्यालय, झालावाड़ में लगेगा।
कोषाधिकारी मिथिलेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं जैसे जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, पेंशन संशोधन तथा बकाया एरियर भुगतान से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी पेंशनर्स से अपील की है कि जिनकी पेंशन से संबंधित कोई भी समस्या लंबित है, वे निर्धारित तिथि पर प्रार्थना-पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर कोष कार्यालय पहुंचें, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!