बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई

भवानीमंडी | 5 अप्रैल 2026
जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नगर कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष हेमंत बैरवा के नेतृत्व में किया गया, जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम एक महान स्वतंत्रता सेनानी, अनुसूचित जाति समाज के सशक्त नेता, सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक और कुशल राजनेता थे। उन्होंने रक्षा, श्रम और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का सफलतापूर्वक संचालन कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष अविनाश परमार, जिला महामंत्री राम बैरवा, एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अरुण तंवर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव विकास नागर, ब्लॉक उपाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, लखन बैरागी, चेतराज बैरवा, प्रवक्ता मानसिंह जुझारू, अविनाश मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!