न
भवानीमंडी | 5 अप्रैल, 2026
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जिला झालावाड़ इकाई द्वारा रविवार को सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक अनूठी पहल की गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए भवानी मंडी पावर हाउस स्थित जार कार्यालय के बाहर शीतल जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।
विद्यार्थियों के हाथों संपन्न हुआ उद्घाटन
इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसका उद्घाटन किसी राजनेता या विशिष्ट अतिथि के बजाय शहर के मेधावी विद्यार्थियों के हाथों करवाया गया। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने फीता काटकर राहगीरों के लिए प्याऊ की शुरुआत की। जार के इस नवाचार की शहर भर में प्रशंसा की जा रही है।
मेधावी छात्र जिला स्तर पर सम्मानित
इस अवसर पर जार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री भंवर सिंह कछवाहा और जिला महासचिव दिलीप श्रंगी ने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल उद्बोधन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में निम्नलिखित मेधावी विद्यार्थियों को ओपरना, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:
- अभिजीत सिंह चौहान, पार्थ वशिष्ठ, शिव प्रसाद राठौर, आरुष अस्तोलिया।
- संदीप दायमा, राजवीर सिंह सिसोदिया, अनुभव पोरवाल, अनमोल सोनी।
- मुनीरा बेगम, अर्पित सिंह, संयम जैन, पार्थ सोनी व अर्मित सिंह।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति
जिला मीडिया प्रभारी अमजद अली ने बताया कि कार्यक्रम में जार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें:
- जगदीश पोरवाल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
- तूफान सिंह सिसोदिया (जिला संयोजक)
- दिलीप श्रंगी (जिला महासचिव)
- संस्कृति जैन (जिला कोषाध्यक्ष)
- वसीम अकरम (जिला सचिव)
इसके साथ ही पारस जैन, किशोर तँवर, राजू वर्मा, अवधेश दीक्षित, सुभाष सोदा, कविता बैरागी, नीरज दीक्षित, मोनू सरदार, विष्णु सुमन, अर्जुन सैनी और ओम प्रकाश सोनी सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई।
विशेष: कार्यक्रम के समापन पर सभी मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

