भवानीमंडी, 25 मार्च। संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने प्रदेशभर में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में भवानीमंडी ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र में भी अभियान को गति देते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा रहा है।
अभियान के तहत महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस तथा स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य इन मूल्यों को जीवंत रखते हुए युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करना है।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर, जिला अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़ के सानिध्य में जिलेभर में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत भवानीमंडी ब्लॉक और नगर में सभी पदाधिकारियों को ऑनलाइन सदस्यता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बनने वाले संगठन में ऑनलाइन सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने अधिक से अधिक नए सदस्यों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता बढ़ाई जा रही
