सरसों और धनिया चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

भवानीमंडी (झालावाड़)। भवानीमंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कृषि उपज मंडी के बाहर से हुई सरसों और धनिया की बोरियों की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटों के भीतर 4 शातिर चोरों को धर दबोचा है।

घटना 22 मार्च 2026 की है, जब परिवादी राजेश पुत्र चुन्नीलाल, निवासी टगर मोहल्ला भवानीमंडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी आढ़त की दुकान के बाहर मंडी में रखी 8 बोरी सरसों और 5 बोरी धनिया अज्ञात चोरों ने पार कर दी थी। सुबह गिनती करने पर सामान कम मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई और तकनीकी निगरानी

एसपी अमित कुमार और एएसपी भागचंद मीणा व वृत्ताधिकारी प्रेम कुमार चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मनोवैज्ञानिक आधार पर संदिग्धों की निगरानी की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

दिनेश (उम्र 30 साल): पुत्र ओमप्रकाश, जाति कुम्हार। पता: कुम्हार मोहल्ला, पचपहाड़, थाना भवानीमण्डी, जिला झालावाड़ (राज.)।
रवि (उम्र 23 साल): पुत्र राजुलाल, जाति मेघवाल। पता: इन्द्रा कालोनी, पचपहाड़, थाना भवानीमण्डी, जिला झालावाड़ (राज.)।
महेन्द्र तिवाड़ी उर्फ लाला (उम्र 26 साल): पुत्र मुकेश तिवाड़ी, जाति ब्राह्मण। पता: छोटे जैन मन्दिर के पास, पचपहाड़, थाना भवानीमण्डी, जिला झालावाड़ (राज.)।
राहुल (उम्र 23 साल): पुत्र रामदयाल, जाति लुहार। पता: छत्री चौक, पचपहाड़, थाना भवानीमण्डी, जिला झालावाड़ (राज.)।

बरामदगी और जब्त वाहन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 बोरी धनिया बरामद कर ली है। साथ ही, वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ उप निरीक्षक हरविरेन्द्र सिंह, कानिस्टेबल विकास कुमार, प्रेमाराम, महेश कुमार (आसूचना अधिकारी), पुष्पेन्द्र सिंह और तेजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!