96.33% अंक लाकर अभिजीत सिंह चौहान ने किया जिले का नाम रोशन

भवानीमंडी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बाल निकेतन स्कूल, भवानीमंडी के छात्र अभिजीत सिंह चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने मैरिट सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अभिजीत सिंह चौहान, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जिला झालावाड़ के जिला संयोजक तूफान सिंह चौहान के सुपुत्र हैं। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
प्राप्तांक विवरण के अनुसार अभिजीत ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 87, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 99, गणित में 100 तथा संस्कृत में 98 अंक हासिल किए हैं। कुल 578 अंक प्राप्त कर उन्होंने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की।
इस उपलब्धि पर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) परिवार सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने अभिजीत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने भी छात्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!