भवानीमण्डी/ ( जगदीश पोरवाल )। साम्प्रदायिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत सैयद बाबा बावड़ी वाले रहमतुल्लाह अलैह का 69वां उर्स मुबारक इस वर्ष 14 से 16 मार्च 2026 तक बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। सचिव समीर खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उर्स की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण:
उर्स के दौरान तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:
14 मार्च (शनिवार): सुबह 8 बजे ‘कुरान ख्वानी’ से उर्स का आगाज होगा। रात में ईशा की नमाज के बाद ‘मिलाद शरीफ’ और रात 10 बजे से ‘महफिले समा’ (कव्वाली) का आयोजन होगा। इसमें मशहूर कव्वाल सलीम साबरी (टी.वी. आर्टिस्ट, कपासन राज.) अपनी प्रस्तुति देंगे।
15 मार्च (रविवार): ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ होगी। रात 10 बजे कव्वाल नईम साबरी (सैदपुर बदायूं, यू.पी.) सूफियाना कलाम पेश करेंगे।
16 मार्च (सोमवार): सुबह 5 बजे से ‘कुल की रस्म’, ‘पगड़ी दस्तूर’ और ‘देग तबर्रुक’ का वितरण किया जाएगा। रात्रि में ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ और फिर रात 10 बजे से कव्वाल शाकिब अली साबरी (टी.वी. आर्टिस्ट, फैजाबाद, अयोध्या) महफिल को परवान चढ़ाएंगे।
एकता की मिसाल
यह उर्स क्षेत्र में आपसी भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल पेश करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरपरस्त कैलाश बोहरा ( पूर्व चेयरमैन न.पा. भ.मण्डी), नायब सरपरस्त चेतराज गहलोत व अनवर भाई अगवान, सदर मंजूर अली और नायब सदर कय्यूम अब्बासी सहित पूरी कमेटी जुटी हुई है।
चित्र काल्पनिक है


