रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व विदेश नीति के विरोध में कल कांग्रेस का धरना


भवानीमंडी। अखिल भारतीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को झालावाड़ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित होगा। इसमें केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथित विफल विदेश नीति, रसोई गैस के बढ़ते दाम तथा सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में असफलता के मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी के अध्यक्ष रोड सिंह परमार तथा नगर कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी के अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना-प्रदर्शन 12 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय के सामने, झालावाड़ में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों तथा अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में झालावाड़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने निजी साधनों से अधिकाधिक लोगों को साथ लाने का भी आग्रह किया गया है।
कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार यह प्रदर्शन आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!