मालीखेड़ा में 7 से 13 मार्च तक होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ
भवानीमंडी। निकटवर्ती गांव मालीखेड़ा स्थित श्री खाटूश्याम गौशाला परिसर में 7 से 13 मार्च 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अशोक जी पुरोहित के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 7 मार्च को 351 कलशों के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा से होगा। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें 8 मार्च को महाभारत का वर्णन, 9 मार्च को शिव-पार्वती विवाह, 10 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 11 मार्च को श्री गोवर्धन पूजन व छप्पन भोग तथा 12 मार्च को रुक्मणी विवाह का प्रसंग रहेगा।
समापन दिवस 13 मार्च को श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की कथा के साथ पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन होगा।
यह धार्मिक आयोजन श्री खाटूश्याम गौशाला समिति, मालीखेड़ा के तत्वावधान में किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष विष्णु सैनी, उपाध्यक्ष राम सैनी, सचिव अर्जुन सैनी, कोषाध्यक्ष लखन सैनी व उपकोषाध्यक्ष पवन सैनी सहित समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
प्रोग्राम
तिथि: 7 से 13 मार्च 2026
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: श्री खाटूश्याम गौशाला, मालीखेड़ा
कथावाचक: पं. अशोक जी पुरोहित
शुभारंभ: 7 मार्च – 351 कलशों के साथ मंगल कलश यात्रा


