गीता पाठशाला परिसर पर शिव ध्वजा फहराई, महाशिवरात्रि पखवाड़े की शुरुआत


भवानीमंडी, 27 फरवरी। शहर की रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गीता पाठशाला परिसर में शनिवार को महाशिवरात्रि पखवाड़े के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ शिव ध्वजा फहराई गई। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच शिवभक्ति का संदेश दिया गया।
शिव ध्वजा ब्र.कु. लीना दीदी द्वारा सेंटर संचालक ब्र.कु. प्रमोद शर्मा एवं केंद्र पर आने वाले भाई-बहनों की उपस्थिति में फहराई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने ‘ओम शांति’ के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सेंटर संचालक प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पखवाड़े के दौरान पुरानी शिव ध्वजा उतारकर नई ध्वजा फहराई जाती है, जो आत्मिक नवचेतना और पवित्रता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गीता पाठशाला के अतिरिक्त अमरलाल पारेता, ईश्वर पाटीदार, राकेश प्रजापति एवं गिरिश मोदी के निवास पर भी ब्र.कु. लीना दीदी द्वारा नई शिव ध्वजा फहराई गई।
इस अवसर पर ब्र.कु. लीना दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए शिव बाबा के ज्ञान का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने सभी को प्रतिदिन शिव बाबा की मुरली सुनने, अमृत वेला करने एवं जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती कामिनी शर्मा, विद्या पाटीदार, गीता पारेता, विमला प्रजापति, मधु मोदी, मयंक शर्मा, गिरिश कुमार, श्रद्धा शर्मा, राकेश प्रजापति एवं दिलीप कुमार शर्मा सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि पखवाड़े के इस शुभारंभ के साथ ही केंद्र पर विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी प्रारंभ हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!