भवानीमंडी में ‘राजस्थान टैक्सटाइल्स मिल्स’ में धूमधाम से मनाया जा रहा है गरबा उत्सव

भ

​भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय धागा उद्योग ‘राजस्थान टैक्सटाइल्स मिल्स’ (RTM) परिसर में भव्य गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। लगातार 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव को लेकर मिल्स कॉलोनी में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

​उत्सव के तहत मिल्स परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ विशाल एवं भव्य पंडाल सजाया गया है, जहाँ प्रतिदिन रात्रि में मिल्स कॉलोनी के स्टाफ सदस्यों और उनके परिवारों द्वारा पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य किया जा रहा है। पूरा परिसर माता रानी के भजनों और गरबा की धुनों से गुंजायमान है।

​इस आयोजन में प्रतिदिन कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोड़ा, उनकी धर्मपत्नी शिखा अरोड़ा, मिल्स के उपाध्यक्ष संजीव सहित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रह रही है। सभी मिलकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं और गरबा का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

​इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोड़ा ने भवानीमंडी शहर के सभी नागरिकों के लिए आने वाला वर्ष सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरपूर रहने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कामना की कि मिल्स परिवार दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करे।

​कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्वेश्वर माहेश्वरी ने बताया कि मिल्स परिसर में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन में ऐसा अद्भुत उत्साह और आनंद पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उत्सव का मुख्य आकर्षण यह है कि मिल्स का हर छोटा-बड़ा सदस्य एक साथ, एक ही पंडाल में गरबा कर रहा है, जो आपसी सद्भाव और एकजुटता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!