भवानीमंडी पुलिस की ने हिस्ट्रीशीटर त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एमडीएमए व स्मैक बरामद की

भ

भवानीमंडी । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.64 ग्राम अवैध एमडीएमए (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथएमफेटामाइन) तथा 1.09 ग्राम स्मैक बरामद कर जब्त की है।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भवानीमंडी थाना पुलिस की टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को डिटेन किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एमडीएमए और स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भवानीमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

कौन है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, जाति राजपूत, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी नई आबादी, वार्ड नंबर 23, एकता नगर, भवानीमंडी, हाल रामनगर, भवानीमंडी, जिला झालावाड़ है।

11 पुराने मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा जारी किए गये रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 से वर्ष 2025 तक कुल 11 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। इनमें एनडीपीएस, हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
एक ही आरोपी के खिलाफ 18 वर्षों में 11 मुकदमे और अब फिर मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तारी—यह कार्रवाई भवानीमंडी में पुलिस के विशेष अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा वृताधिकारी भवानीमंडी सत्यनारायण गोदारा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार पुनि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!