भवानीमंडी में नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, वार्ड वार आवेदन प्रक्रिया शुरू

भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल )

नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने की, जबकि नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार और नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया द्वारा किया गया।

​बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से वार्ड वार आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित प्रारूप के तहत कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र लिए गए।

क्यूआर कोड और ऑनलाइन प्रक्रिया पर जोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को चुनावी गाइडलाइंस की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवेदनकर्ताओं के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा जारी की गई ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना अनिवार्य है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया है, जिसकी जानकारी हर कार्यकर्ता तक पहुंचना जरूरी है।

मजबूती से लड़ा जाएगा चुनाव: ब्लॉक अध्यक्ष

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एक बार फिर भवानीमंडी नगर पालिका में अपना बोर्ड बनाएगी।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया

नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करें और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन भरें। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवार जिस वार्ड से चुनाव लड़ना चाहता है, उसे फॉर्म में अपने वार्ड के 25 समर्थकों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस बैठक में पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवकीनंदन वर्मा, संगठन मंत्री कालू लाल सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता और पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह पंवार सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!