​राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ के तहत हुआ सघन वृक्षारोपण

भवानीमंडी | 27 जुलाई 2026

​राजकीय बिड़ला महाविद्यालय, भवानीमंडी में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम व द्वितीय, महिला नीति तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “हरियालो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पुष्पीय पौधे लगाए गए।

​यह वृक्षारोपण कार्यक्रम NSS इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश मेघवाल एवं NSS इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती राधा मीणा के मार्गदर्शन व निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्री राजेन्द्र कुमार, संकाय सदस्य डॉ. अशोक कुमार पाटीदार, श्री नेमीचन्द मीणा, श्रीमती नेहा सैनी सहित अन्य कर्मचारीगण, स्वयंसेवक और सेविकाएं उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!