झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक ने श्री गोपाल गौशाला में पौधारोपण कर मनाया “ग्रीन कोऑपरेटिव दिवस”

भवानीमंडी, 4 जुलाई। भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक “सहकार सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां झालावाड़ के निर्देशानुसार शनिवार को झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा श्री गोपाल गौशाला परिसर में उत्साहपूर्वक “ग्रीन कोऑपरेटिव दिवस” मनाया गया।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करते हुए पीपल, नीम एवं अन्य औषधीय प्रजातियों के कुल 21 पौधों का रोपण किया गया। पौधों के सुचारू विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग सात फीट ऊँचाई वाले इन पौधों के चारों ओर ट्री-गार्ड भी लगाए गए।

बैंक प्रबंधन और गौशाला परिवार की रही गरिमामयी उपस्थिति

पौधारोपण अभियान का नेतृत्व बैंक के अध्यक्ष डॉ. जे. के. अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में बैंक के संचालक सीताराम नवल, अभय जैन, पी. डी. खंडेलवाल, राजेंद्र चौधरी, डॉ. के. के. जुहिया, सीए प्रकाश गुप्ता, महाप्रबंधक महेश शर्मा और प्रबंधक गिरधारी शर्मा सहित बैंक के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​वहीं श्री गोपाल गौशाला परिवार की ओर से ओमप्रकाश चतुर्वेदी, कमल सुरेका, गोविंद भराड़िया, यशवंत दद्दा, अमिति तिवारी, उमाशंकर पोरवाल, डी. के. गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों एवं गौसेवकों ने उपस्थित रहकर अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प:

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लगाए गए सभी पौधों की उचित देखरेख व संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!