भवानीमंडी में भारत विकास परिषद, आदर्श शाखा की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

भवानीमंडी, 25 अप्रैल 2026। भारत विकास परिषद, आदर्श शाखा भवानीमंडी द्वारा वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार को स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, डग रोड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोर्सवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य श्री रवि प्रकाश विजय ने की।

विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री कमल सुरेका, जिला समन्वयक उदय भान सिंह, क्षेत्रीय संयोजक (संस्कार) हिमांशु चतुर्वेदी, क्षेत्रीय आंतरिक अंकेक्षक सीए महक गुप्ता, नगर समन्वयक सीए प्रकाश गुप्ता, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एवं झालावाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ. सीताराम पाटीदार शामिल रहे।

शपथ ग्रहण एवं संकल्प

प्रांतीय समन्वयक एवं पदस्थापना अधिकारी श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई। सभी सदस्यों ने संगठन के पांच सूत्र—सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. राजदीपसिंह छाबड़ा, सचिव मधुर बापना एवं कोषाध्यक्ष तरंग गुप्ता के साथ रविंद्र सिंह होरा, विनीता राठी, अंकित परिहार, मनोज महेश्वरी, अरुण गर्ग, नकुल जैन, डॉ. गौरव जैन, सार्थक सुरेखा, मनोज सोलंकी, सीए पीयूष खंडेलवाल, सीए प्रतीक खंडेलवाल, गुरप्रीत सिंह होरा, प्रतीक पिरोदिया, श्रद्धा गुप्ता, शिखा मारवाड़ी, वैशाली गुप्ता, रश्मि गोटावाला, डॉ. अविनाश कौर ने पदभार ग्रहण किया। मार्गदर्शन मंडल से राजेश गोटावाला, सीए अमित राठी, डॉ. शैलेंद्र पाटीदार एवं लकी मारवाड़ी उपस्थित रहे।

अतिथियों का उद्बोधन

अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद की सक्रिय भूमिका की सराहना की। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि अनुभव और युवा ऊर्जा के संगम वाली यह नई कार्यकारिणी रक्तदान, एनीमिया उन्मूलन, HPV टीकाकरण, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाएगी।

सरगम संध्या के साथ समापन

कार्यक्रम का सफल संचालन सीए यश नहर द्वारा किया गया। समारोह के पश्चात आयोजित सरगम संध्या में सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने सहभागिता की। आयोजन शाखा के सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!