भ
भवानीमंडी, 14 अप्रैल 2026
भवानी मंडी ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मैला मैदान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि जन्म जयंती समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने न केवल दलित एवं पिछड़े वर्गों को संविधान में प्राथमिकता दी, बल्कि देश के सम्पूर्ण सर्व समाज के कल्याण के लिए एक समावेशी संविधान का निर्माण किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसी क्रम में ब्लाक के पचपहाड़ नगर पालिका क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
ये रहे उपस्थित
जयंती समारोह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल मीणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट लोकेश गुप्ता, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हरीश राठौर, हखिम ख़ान, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला, ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, प्रवक्ता मान सिंह जुझारू, पूर्व पार्षद राम गोपाल पाटीदार, कैलाश मेघवाल, पूर्व पार्षद वीणा मेहरा, वरुण मीणा, राजिक अंसारी, विजय नाहर, नगर उपाध्यक्ष हफिज ख़ान, हलिम भाई, एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अरूण तंवर, पूर्व पार्षद राम बेरवा, राजेश कुमार बैरवा, नगर सचिव फरीद उद्दीन, सेवादल जिला कोर्डिनेटर अविनाश परमार, यंग ब्रिगेड सचिव प्रबल जैन, कैलाश भारती, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, नगर महासचिव अंकित लोढ़ा, नगर सचिव पीरु लाल मेघवाल, एससी महासचिव कुशाल सोलंकी, सेवादल नगर उपाध्यक्ष शितल जैन, वार्ड अध्यक्ष कुलदीप, भैरू लाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

