भ
भवानीमंडी। शहर में दिगंबर जैन समाज की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से टीकम जैन चांदवाड़ को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ जैन (बागड़िया, सेवालय मेडिकल), मंत्री पद पर सुनील जैन एवं संजय जैन (लोटखेड़ी) तथा कोषाध्यक्ष पद पर रूप सिंह जैन और दीपक जैन (पटवारी) को मनोनीत किया गया।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
