भवानीमंडी, 31 मार्च 2026
नगर कांग्रेस द्वारा वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति में नए युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 38 के अध्यक्ष पद पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने कुलदीप व्यास को नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष आनंद काला के निवास पर नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष कुलदीप व्यास का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं वार्ड वासियों ने उन्हें माला और दुपट्टा पहनाकर बधाई दी।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम काला, राकेश थावरिया, संगठन महामंत्री अखिम खान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास पांडे, प्रबल जैन, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, प्रवक्ता मानसिंह जुझारू, सौरभ बंसल, राजेश गर्ग, पीरूलाल मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
