भवानीमंडी में 29 मार्च को विशाल न निःशुल्क नेत्र जांच एवं शाल्य चिकित्सा चयन शिविर का आयोजन


भवानीमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा सामाजिक सरोकारों की कड़ी में आगामी 29 मार्च, रविवार को एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं शाल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वर्गीय श्री भाग सिंह भाटिया की स्मृति में श्री राजेंद्र सिंह भाटिया के विशेष सहयोग से आयोजित हो रहा है।

शिविर की मुख्य विशेषताएं:

स्थान: सीताराम धर्मशाला, भवानीमंडी।
सहयोग: भारत विकास परिषद चिकित्सालय, कोटा।
क्रम: यह परिषद द्वारा आयोजित मासिक शिविर श्रृंखला का 141वां शिविर है।

निशुल्क सुविधाएं और आधुनिक तकनीक

परिषद के शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव संदीप राठौर एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता (दलाल) ने बताया कि शिविर में जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाया जाएगा, उन्हें बस द्वारा परिषद के कोटा स्थित चिकित्सालय ले जाया जाएगा।

वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक आईओएल फैको (IOL Phaco) पद्धति से ऑपरेशन किए जाएंगे। खास बात यह है कि ऑपरेशन, लेंस, दवाइयां, जांच, परिवहन, ठहरने और भोजन की समस्त व्यवस्थाएं पूर्णतः निशुल्क रहेंगी।

सेवा का बेमिसाल रिकॉर्ड

नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेश शर्मा, उमाशंकर पोरवाल, सचिन सगवारिया एवं मनमोहन जायसवाल ने बताया कि परिषद पिछले 13 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य कर रही है। अब तक आयोजित 140 शिविरों के माध्यम से:

32,150 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की जा चुकी है।

9,949 मरीजों का रिकॉर्ड निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
अपील: परिषद ने क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!