राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में केम्पस प्लेसमेंट शिविर 19 मार्च को

झालावाड़ 16 मार्च। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग झालावाड़ की ओर से दिनांक 19 मार्च 2026 (गुरूवार) को प्रातः 11 बजे से सायं 3.00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झालावाड़ के परिसर में एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए स्वतंत्र माइक्रो फाइेंस लि., कोटा, चेतन्य माइक्रो फिन लि. कोटा, नून हॉस्पिटल, भवानीमण्डी, भाटिया एण्ड कम्पनी, झालावाड़, राजस्थान टेक्स टाइल मिल्स, भवानीमण्डी जिला झालावाड़, एस.आई.एस. सिक्योरिटी ग्रुप, जयपुर, भूमि टेक केयर, कोटा, द्वारा फील्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जिक्यूटीव, लर्नर, ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। आशार्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के द्वारा किया जायेगा।

इस हेतु योग्यता न्यूनतम 10वीं कक्षा पास एवं आई.टी.आई./डिप्लोमा पास आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। इच्छुक आशार्थी नियत दिनांक एवं स्थान पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों एवं इनकी फोटोकॉपी, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पते का प्रमाण तथा दो फोटो सहित पहुंच कर शिविर में सम्मिलित होवें।
—00—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!