प
22 अ
विशेष अभियान 6.0 के तहत पैन इंडिया ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन, यात्रियों के सुझावों और समस्याओं के समाधान पर रहेगा विशेष जोर
कोटा। ( जगदीश पोरवाल ) रेल्वे की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब रेल अधिकारी सीधे यात्रियों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनेंगे और सुझाव प्राप्त करेंगे। पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत 22 अक्टूबर को पैन इंडिया स्तर पर ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कोटा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल अधिकारी यात्रियों से सीधा संवाद करेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और बहुमूल्य सुझावों को जानना तथा रेल सेवाओं में सुधार के लिए उनका उपयोग करना है। इस दौरान यात्रियों को रेलवे की उपलब्ध सुविधाओं, विकास एवं पुनर्विकास परियोजनाओं, यात्री हितकारी योजनाओं और रेलवे नियमों की जानकारी भी दी जाएगी।कार्यक्रम के लिए कोटा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्टेशनों पर नामित किया गया है।
यात्री भी बनेंगे रेलवे के विकास में भागीदार
इस पहल के माध्यम से यात्री अपनी समस्याओं के साथ-साथ स्टेशन सुविधाओं, स्वच्छता, रेल परिचालन, सुरक्षा एवं यात्री सेवाओं में सुधार के लिए अपने विचार और सुझाव सीधे रेलवे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
कोटा मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 22 अक्टूबर को आयोजित ‘रेल जन संवाद’ में सक्रिय भागीदारी निभाएँ तथा अपने बहुमूल्य सुझावों एवं फीडबैक के माध्यम से रेलवे सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग करें।
व
