भवानीमंडी में गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर सद्भावना एवं सर्वधर्म सभा आयोजित

ग

​भवानीमंडी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी तथा नगर पालिका मंडल भवानीमंडी के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना एवं सर्वधर्म सभा का भव्य आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे हुई, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के सिद्धांतों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

​आयोजन में डग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​सद्भावना सभा में पूर्व नेता अध्यक्ष रामलाल गुर्जर व अनिल मीणा, राजेश गुप्ता करावन, प्रमोद जैन पिंटू, गुरमुख सिंह, दर्शन सिंह, लोकेश गुप्ता एडवोकेट ,मोहनलाल मेघवाल,आनंद काला, राजिक अंसारी, अखीम खान, राम बैरवा, हरीश राठौड़, प्रबल जैन, प्रफुल शर्मा, विजय नाहर, हासिब चौधरी, वरुण मीणा , महावीर जैन और दिनेश चौधरी सहित ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता तथा नगर पालिका के पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!